योजना का पैसा मिलते ही दलाल ने गरीब महिला से ठगे 26,500 रुपये - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 9, 2026

योजना का पैसा मिलते ही दलाल ने गरीब महिला से ठगे 26,500 रुपये

सांसद के रिश्तेदार और श्रम अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप

बांदा, के एस दुबे । बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता भी अब दलालों और भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ रही है। बांदा में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक गरीब महिला के खाते में चार साल के लंबे इंतजार के बाद बेटी के विवाह हेतु सहायता योजना के तहत 55,000 रुपये आए। लेकिन खाते में रकम आते ही दलाल ने चालाकी से महिला के 26,500 रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला के अनुसार, उसने 16 जुलाई को बैंक से 49,000 रुपये निकाले थे। इसी दौरान बैंक में मौजूद दलाल रामफल ने महिला से श्पैसा


गिननेश् का बहाना बनाकर 26,500 रुपये हाथ में लिए और चुपके से रफूचक्कर हो गया। बेटी की शादी के लिए मिली गाढ़ी कमाई अचानक छिन जाने से पीड़ित महिला बेहद परेशान है। जब इस मामले में दलाल रामफल से पूछताछ की गई, तो उसने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। दलाल ने बताया कि इस रकम में से 17,000 रुपये सांसद के भतीजे ने लिए हैं और एक हिस्सा श्रम विभाग के अधिकारी को रिश्वत के रूप में दिया गया है। गरीब महिला के हक की रकम पर डाका डाले जाने और इस खेल में सफेदपोशों व विभागीय अधिकारियों के साठगांठ की बात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अपनी ठगी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages