विरोध और धमकी के बाद रची गई हत्या की साजिश
बांदा, के एस दुबे । जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र स्थित बरछा गांव के पास बागेन नदी में मिले संदिग्ध शव के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अधेड़ महिला से कथित प्रेम प्रसंग और विरोध करने पर मिली धमकी के चलते बरकत की नृशंस हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के दो सगे बेटों और उनके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका और नदी में फेंकी गई मृतक की बाइक बरामद कर ली गई है।
नहरी गांव निवासी बरकत पुत्र जिलेदार पेशे से ड्राइवर था। उसका क्षेत्र की ही करीब 50 वर्षीय तीन बच्चों की मां से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब महिला के बेटों को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि बरकत ने दूरी बनाने के बजाय बेटों को ही रास्ते में गाड़ी चढ़ाकर मारने की धमकी दे डाली। इसी धमकी से आक्रोशित होकर बेटों ने बरकत को रास्ते से हटाने की साजिश रची। जन्माष्टमी की रात बांके से ताबड़तोड़ वार, फिर नदी में फेंका। पुलिस जांच के अनुसार, जन्माष्टमी की रात बरकत महिला से रुपए लेने गांव आया था। इसी दौरान महिला के बेटोंकृचुनबदा, रामबाबू और उनके चचेरे भाई अरुण ने घात लगाकर बरकत पर बांके से हमला कर दिया। उसके गले और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
हत्या को हादसे का रूप देने के लिए तीनों आरोपी शव को बाइक पर लादकर करीब 20 किलोमीटर दूर बागेन नदी के पुल पर ले गए और शव को बाइक समेत नदी में फेंक दिया। 5 सितंबर की सुबह शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।गिरफ्तार अभियुक्त में चुनबदा महिला का बेटा,रामबाबू महिला का बेटा,अरुण चचेरा भाई।बरामदगी में आलाकत्ल (बांका) एवं नदी से मृतक की मोटरसाइकिल।एसपी पलाश बंसल द्वारा गठित 3 पुलिस टीमों ने साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले का पर्दाफाश किया। डिप्टी एसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि नरैनी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के विवाद और धमकी के बाद हत्या की गई थी। वारदात में प्रयुक्त बांका और नदी से बाइक बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।


No comments:
Post a Comment