रक्तदान के साथ 29 टीबी मरीजों की पोषण जिम्मेदारी उठाएगा रेडक्रास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 17, 2026

रक्तदान के साथ 29 टीबी मरीजों की पोषण जिम्मेदारी उठाएगा रेडक्रास

बिंदकी सीएचसी में लगा शिविर, दस लोगों ने किया रक्तदान 

विधायक ने किया शुभारंभ, टीबी मरीजों को पोषण सामग्री वितरित

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा माह एवं प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में रक्तदान शिविर एवं क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इंडियन रेडक्रास सोसाइटी एवं श्री बालाजी सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव व बिंदकी संयोजक मोना ओमर के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, नगर पालिका बिंदकी की चेयरमैन राधा साहू एवं सीएचसी बिंदकी के

रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते विधायक।

चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल दस लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि पच्चीस लोगों ने रेडक्रास के आगामी रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान करने वालों में डॉ. धर्मेंद्र, कमलेश कुमार, रवींद्र कुमार शुक्ल, अंकेश कुमार, अविनाश कुमार, अंकित पटेल, निखिल ओमर, विश्वास गुप्ता, आदित्य एवं राजकुमार साहू शामिल रहे। सभी रक्तदानियों को बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी एवं डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद रेडक्रास सोसाइटी द्वारा गोद लिए गए 29 क्षय रोगियों को बिंदकी विधायक ने पोषण सामग्री वितरित की। सामग्री में भुना चना, मूंगफली के दाने, गुड़, सत्तू और प्रोटीन पाउडर शामिल रहा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि गोद लिए गए मरीजों को यह पोषण सामग्री उनका चिकित्सकीय कोर्स पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उपचार के दौरान उन्हें पोषण संबंधी सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने रेडक्रास के बिंदकी सदस्यों को मोतियों की माला एवं जय श्रीराम अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर मोना ओमर, उमेश श्रीवास्तव, विकास तिवारी, अनूप अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विमलेश ओमर, अनूप गुप्ता, जिला अस्पताल के रक्तकेंद्र से अशोक शुक्ल एवं विनोद कुमार तथा बिंदकी सीएचसी से कमल सिंह, जानकी प्रकाश सिंह, नरेंद्र नाथ पांडेय, राजकुमार साहू मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages