लक्ष्मी नारायण मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

लक्ष्मी नारायण मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पूजन-अर्चन के बाद देर शाम तक चला भंडारा

राहगीरों ने भी ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के पक्का तालाब स्थित मदन गांधी मैरिज हॉल के बगल में मोहल्ला मसवानी स्थित शिव मंदिर एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर के 43वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक भारत साहू एवं कामदगिरि इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। भगवान लक्ष्मी नारायण को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारा दोपहर करीब 11 बजे से शुरू होकर देर शाम तक निरंतर चलता रहा। सड़क से गुजरने वाले राहगीरों ने भी मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

भण्डारे में प्रसाद वितरित करते लोग। 

भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजक भारत साहू ने बताया कि उनके बाबा पिछले 43 वर्षों से मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर लगातार भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। उसी परंपरा को परिवार द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से हर वर्ष श्रद्धा और सेवा भावना के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे के आयोजन में श्रीमती दीपमाला, सौरभ, संदीप, हैप्पी, अतुल सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages