लगातार बारिश और बाढ़ से गिरे कई घर, ग्रामीणों के सामने रहने का संकट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 6, 2026

लगातार बारिश और बाढ़ से गिरे कई घर, ग्रामीणों के सामने रहने का संकट

जरोहरा गांव में मकान ढहने से पीड़ित परिवार परेशान, प्रशासन से मदद की मांग

बांदा, के एस दुबे । लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के चलते क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है। ग्राम जरोहरा में बारिश के कारण कई लोगों के मकान ढह गए हैं। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान सुरक्षित रखने के साथ-साथ मवेशियों को बांधने की भी गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित कौशल किशोर तिवारी ने बताया कि लगातार बारिश के बीच उनका मकान गिर गया, जिससे परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। घर के क्षतिग्रस्त होने से रोजमर्रा का सामान रखने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने में भी भारी परेशानी हो रही है।


पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान गिरने के बाद अब तक प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर राहत सामग्री, सुरक्षित आवास की व्यवस्था तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पहले से ही हालात मुश्किल बने हुए हैं। ऐसे में मकान गिरने से प्रभावित परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने की गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages