पाल सामुदायिक उत्थान समिति के समारोह में 35 मेधावी हुए सम्मानित
फतेहपुर, मो शमशाद । पाल सामुदायिक उत्थान समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में मेधा अलंकरण समारोह एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले करीब 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष देशराज पाल ने की। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ई. हरिश्चंद्र मंडल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि पाल विकास समिति वाराणसी के अध्यक्ष मुन्नालाल पाल
![]() |
| मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि। |
रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं समिति अध्यक्ष डॉ. अमित पाल ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। इसी उद्देश्य से समिति हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती है, ताकि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले। कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के सुंदरीकरण में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद में सभासद सरोज पाल की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा नामित चौराहे के सुंदरीकरण के लिए अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा में विशेष आर्थिक सहयोग करने वाले एपी मोटर्स के निदेशक राकेश पाल समेत भीखूलाल पाल, ई. सत्यपाल पाल, ई. जेपी पाल, रामपाल पाल, मनमोहन पाल, ऋतिक पाल और जितेंद्र पाल को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चौराहे के अनावरण अवसर पर नगर पालिका परिषद बोर्ड के उपस्थित सभासदों को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में गोरखपुर से आए जादूगर अशोक यादव ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को तर्क और विज्ञान को अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ई. हरिश्चंद्र मंडल ने पेरियार ईवी रामासामी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए मेधावी विद्यार्थियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. रतीभान पाल, सूरजभान पाल, रामचंद्र पाल, कुलदीप पाल, रामप्रसाद पाल, सौरभ पाल, बबलू पाल, रामविनोद पाल, धीरेंद्र कुमार पाल, श्यामलाल पाल, रामबाबू पाल, बछराज पाल, मनराज पाल, बचोली पाल, पवन पाल, धनराज पाल, रज्जन पाल, बद्री प्रसाद पाल, मनीष पाल, शिव भोला पाल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment