अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना जसपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 3, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना जसपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस महकमे के कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज ने थाना जसपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों की बैठक लेकर थाने के अभिलेखों और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने में अर्दली रूम का आयोजन कर सभी विवेचकों की लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट देखी। उन्होंने मुकदमों में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा लिया और विवेचकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।


अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाने, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क तथा आगंतुक रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारी को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिसिया कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को भयमुक्त माहौल देना और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना ही पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages