अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

बबेरू/ बाँदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्र के करहुली गांव में शनिवार दोपहर खेत जा रहे एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करहुली गांव निवासी राजाराम पटेल पुत्र बदलू पटेल 70 वर्ष शनिवार की दोपहर पैदल अपने खेत जा रहे थे। गांव के पास ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को उठाकर सामुदायिक


स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाए। यहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की पुष्टि होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस अचानक हुए हादसे से मृतक की पत्नी संतू देवी तथा पुत्र देवशरण, शिव औतार और शिवहरी सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में मरका थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages