शिक्षक दिवस पर बंद प्राथमिक विद्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी ने लगाई चौपाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर बंद प्राथमिक विद्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी ने लगाई चौपाल

सरकार के फैसले का जताया विरोध

बाँदा, के एस दुबे । शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के निर्देश पर प्रदेश में बंद किए गए हजारों प्राथमिक विद्यालयों के विरोध में आज बाँदा सदर विधानसभा के ग्राम बजरंगपुरवा में बंद प्राथमिक विद्यालय के बाहर चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने कहा कि शिक्षक दिवस के दिन जब हम शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के महत्व की बात करते हैं, उसी दिन प्रदेश के बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों का मुद्दा उठाना बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना गांव के गरीब, किसान, मजदूर और वंचित परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।


उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं होते, बल्कि गांव के बच्चों के सपनों और भविष्य की नींव होते हैं। सरकार को विद्यालय बंद करने के बजाय उनमें पर्याप्त शिक्षक, बेहतर भवन और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने स्पष्ट कहा है कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जो प्राथमिक विद्यालय बंद पड़े हैं, उन्हें दोबारा संचालित कराया जाएगा और प्रदेश में बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अच्छी शिक्षा प्रणाली लागू की जाएगी।शिक्षा किसी भी बच्चे का अधिकार है। गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, यह सरकार की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी बच्चों के भविष्य और ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं मौके पर लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली राजू,जिला मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा,बांदा विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रामलाल प्रजापति,यूथ बिग्रेड के पूर्व अध्यक्ष राजन चंदेल, सरताज खान,रोहित प्रजापति और बड़ी तादाद में ग्रामीण इकट्ठे रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages