योगीराज में दबंगों के हौसले बुलंद, पुल पर लाइसेंसी बंदूक से किया पावर शो
बांदा/तिंदवारी, के एस दुबे । जनपद में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो केन नदी के प्रसिद्ध *चिल्ला पुल* की है। वायरल फोटो में एक युवक खुद को राजनीतिक दल का नेता बताते हुए, एक 12 बोर की बंदूक और कारतूस की माला के साथ, दो अन्य व्यक्तियों को अपना बॉडीगार्ड बनाकर पुल पर खड़ा है और खुलेआम भौकाल दिखा रहा है। सबसे बड़ा सवाल - दूसरे की बंदूक लेकर घूम रहा है युवक जानकारी के मुताबिक जिस बंदूक का प्रदर्शन किया जा रहा है, वो युवक के स्वयं के नाम
पर नहीं है। वो अपने एक रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक लेकर इस तरह सरेआम प्रदर्शन कर रहा है, जो आर्म्स एक्ट की धारा 29 और 3/25 का सीधा उल्लंघन है। UP सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर असलहा प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, इसके बावजूद चिल्ला पुल जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह का फोटोशूट पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक बांदा से मांग की है कि फोटो का संज्ञान लेकर शस्त्र लाइसेंस की जांच कर तत्काल लाइसेंस निरस्तीकरण और मुकदमे की कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि वायरल फोटो पर बांदा पुलिस क्या एक्शन लेती है।


No comments:
Post a Comment