बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के कोतवाली मोड़ के पास सोमवार शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी बलदेव पुत्र रामाधार (70) सोमवार को इलाज कराने बबेरू सीएचसी आया था। इलाज कराने के बाद शाम करीब पांच बजे वह साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोतवाली मोड़ के पास बाइक सवार ने उसकी साइकिल में
टक्कर मार दी, जिससे बलदेव सड़क पर गिरकर घायल हो गया।आसपास मौजूद लोगों ने घायल वृद्ध को तत्काल सीएचसी बबेरू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से निकल गया।


No comments:
Post a Comment