ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 10, 2026

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बांदा, के एस दुबे । पुलिस चौकी के पास देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय लालाराम कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि पिथौराबाद निवासी लालाराम कुशवाहा सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी के पास देवी जी की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लालाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी कमला और


तीन बच्चे निशा (12), नैतिक (9) तथा रोशनी (7) हैं। परिजनों के मुताबिक परिवार की आजीविका सब्जी की दुकान से चलती थी। लालाराम की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी ट्रक चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages