बांदा, के एस दुबे । डीआर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, शिक्षा विभाग के मंडलीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा तथा परिवहन विभाग के पीटीओ चंदन पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव, मिशन शक्ति और करियर को लेकर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
डॉ. पीयूष मिश्रा ने दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने तथा समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से नाबालिग विद्यार्थियों के वाहन लेकर स्कूल आने पर रोक लगाने तथा शिक्षकों के हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपेक्षा की। पीटीओ चंदन पांडे ने वाहनों की फिटनेस, पंजीकरण और विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी। प्रबंधक श्रुति भारद्वाज ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य कुलदीप त्रिपाठी ने आभार जताया। इस दौरान उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को एएसपी ने प्रोत्साहित किया और प्रशस्ति देने का भरोसा दिलाया। उपप्रधानाचार्य पीयूष समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment