पैलानी-सुमेरपुर मार्ग की बदहाली, हादसे को दे रही दावत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

पैलानी-सुमेरपुर मार्ग की बदहाली, हादसे को दे रही दावत

केन नदी पुल से पैलानी डेरा तक सड़क जर्जर, जगह-जगह गहरी दरारें

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद के क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग की यह स्थिति विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल

बांदा, के एस दुबे । पैलानी क्षेत्र में केन नदी पुल से पैलानी डेरा होते हुए सुमेरपुर जाने वाले मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह लंबी और गहरी दरारें पड़ गई हैं। कई स्थानों पर सड़क की सतह उखड़ने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क की जर्जर हालत कभी भी


बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र प्रदेश के जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद के क्षेत्र में आता है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग की यह स्थिति विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से सड़क का तत्काल निरीक्षण कराकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के बाद इसकी स्थिति और गंभीर हो सकती है और किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages