बांदा, के एस दुबे । विकासखंड जसपुरा के ग्राम पंचायत खपटिया खुर्द स्थित गौशाला इन दिनों अव्यवस्थाओं के कारण चर्चा में है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में पर्याप्त चारा-पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण गोवंश को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दावा किया कि आए दिन भूख और बदइंतजामी के चलते गायों की मौत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव केवल भुगतान लगाने के लिए ही पहुंचाते हैं ग्राम पंचायत बाकी दिन रहते हैं गायब ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा गौशाला में गोवंश के लिए उचित व्यवस्थाएं नहीं कराई
गई हैं। उनका कहना है कि सरकारी स्तर से गौशाला के संचालन और विकास के लिए धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव पर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और विकास कार्यों के नाम पर धन निकासी किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में अपेक्षित विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि विकास के नाम पर धनराशि खर्च किए जाने की बात सामने आती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला की स्थलीय जांच कराकर गोवंश की स्थिति, चारा-पानी की व्यवस्था और सरकारी धन के खर्च का सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही दोष पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment