मंदाकिनी के बढ़े हुए जलस्तर का कमिश्नर व डीएम ने किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 26, 2026

मंदाकिनी के बढ़े हुए जलस्तर का कमिश्नर व डीएम ने किया निरीक्षण

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने पर मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शनिवार को रामघाट पहुंचकर बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने नदी के जलस्तर की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदाकिनी का पानी घाट के किनारे तक पहुंच गया था, हालांकि अब जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। संभावित बाढ़ को देखते हुए रामघाट क्षेत्र की दुकानों को पूर्व में ही अनाउंसमेंट कराकर खाली करा दिया गया था। इसके साथ ही क्षेत्र में लगातार उद्घोषणा कर लोगों को सतर्क


किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, पीएसी की बटालियन और पुलिस बल को तैयार रखा गया है। रैन बसेरों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जलस्तर घटने के बावजूद जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान पहाड़ों के नीचे और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों या पंचायत भवनों में शरण लें तथा आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा। मंडलायुक्त ने जलस्तर घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव के बाद संक्रमण का खतरा न बढ़े।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages