35 दिव्यांग बच्चों को वितरित किए फल
फतेहपुर, मो शमशाद । श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर श्रवण बाधित एवं बौद्धिक अक्षमता दिव्यांग आवासीय विद्यालय खंभापुर में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ सभासद विनय तिवारी, विशिष्ट अतिथि सभासद प्रतिनिधि विवेक नागर, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष भाजपा संजय कुमार व संस्था प्रबंधक सीताराम यादव ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि विनय तिवारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा, पुनर्वास, शिक्षण एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। यह पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार से भी जुड़ा है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता करना ही
![]() |
| दिव्यांग बच्चों के बीच फल वितरित करते अतिथि। |
उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। विशिष्ट अतिथि विवेक नागर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि वह प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और उत्कृष्ट संगठनकर्ता होने के साथ व्यक्तिगत ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए समर्पित रहा। संस्था प्रबंधक सीताराम यादव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सपना देखा था। प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में संस्था की ओर से 35 दिव्यांग बच्चों को फल वितरित किए गए। फल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में सुमन देवी, चैतन्य कुमार, सीमा देवी, विश्वेंद्र सिंह, पवन कुमार, सिंधू, नीतू संपत और सावित्री समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment