मानिकपुर, चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : पाठा क्षेत्र में बिजली और पानी की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते छोटी पाटन गांव में लगभग एक माह से खराब ट्रांसफार्मर सड़क पर रखा हुआ है, किंतु विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत छोटी पाटन गांव के निवासी अमित मिश्रा ने बताया कि बीती 29 अगस्त को बाढ़ के समय ट्रांसफार्मर बह गया था। जिसे ग्रामीणों ने उठाकर रोड पर रख दिया था। जिसके बाद से गांव में लाइट नहीं आई है। वह लोग लगातार विभागीय कर्मचारियों
और अधिकारियों को सूचित कर रहे है, किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते लगातार गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है और लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment