चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्वी विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी ने बताया कि कार्यक्रमों की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी जा चुकी है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम दो स्थानों पर विशेष स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियां आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक
किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में सात दिवसीय ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सात अक्टूबर को कर्वी विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। पंचायत भवनों में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment