कांशीराम कॉलोनी में गंदगी व जल निकासी का मुद्दा गरमाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 23, 2026

कांशीराम कॉलोनी में गंदगी व जल निकासी का मुद्दा गरमाया

पूर्व विधायक ने किया जनसंवाद, अधिकारियों से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा

फतेहपुर, मो शमशाद । पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कांशीराम कॉलोनी गड़रियनपुरवा का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से जनसंवाद किया। उन्होंने कॉलोनी में व्याप्त गंदगी, जलनिकासी समेत अन्य समस्याओं का जायजा लिया और इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जनसंवाद में सबसे प्रमुख समस्या साफ-सफाई और जलनिकासी की सामने आई। इस पर विक्रम सिंह ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी

कांशीराम कालोनी में संवाद करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।

को पत्र भेजकर दीपावली से पहले कांशीराम कॉलोनी की रंगाई-पुताई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के निर्माण के बाद से अब तक रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। कॉलोनी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं, इसलिए उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाना चाहिए। जनसंवाद के दौरान विक्रम सिंह ने लोगों से अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग इनसे वंचित रह जाते हैं। उन्होंने मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग करते हुए सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़ी जानकारी हासिल करने की अपील की। इस दौरान आर्यन गिहार, अंकुर तिवारी, अजीत गिहार, गीता देवी गिहार, ओम प्रकाश गौतम, अंकुश गौतम, तहसीन रजा, मो. आदिल, जुलेखा, अन्नू, सोनी ठाकुर, राम बाबू गुप्ता, छोटकू, अभिषेक तिवारी, मनीष शर्मा, युनुश, आरती देवी, गुड़िया खान, जय यादव, राकेश समेत सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages