सड़क मे बैठे गोवंश ले जा रहे सात लोग को पुलिस ने हिरासत लिया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 15, 2026

सड़क मे बैठे गोवंश ले जा रहे सात लोग को पुलिस ने हिरासत लिया

बबेरू /बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में सोमवार देर रात सड़क पर बैठे गोवंश को हांककर ले जा रहे सात लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुरवल पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए बबेरू कोतवाली ले आई। ग्रामीणों का आरोप था कि ये लोग गोवंश की तस्करी के उद्देश्य से उन्हें ले जा रहे थे।कोतवाली में हुई पूछताछ के दौरान आलमपुर ग्राम प्रधान मोबीन खान ने स्पष्ट किया कि वे सड़क पर बैठे अन्ना गोवंशों को अपनी गौशाला में संरक्षण देने के लिए ले


जा रहे थे, तभी ग्रामीणों ने गलतफहमी में उन्हें रोककर पुलिस को सूचना दे दी। मामले की जानकारी देते हुए बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि मौके पर आलमपुर ग्राम प्रधान मोबीन खान भी मौजूद थे और उनका कहना था कि वे गोवंश को गौशाला में संरक्षित करने ले जा रहे थे। पुलिस प्रभारी ने  कहा कि इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages