भारी बारिश और आंधी में भी नहीं डिगा विद्युत कर्मियों का हौसला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 26, 2026

भारी बारिश और आंधी में भी नहीं डिगा विद्युत कर्मियों का हौसला

देवेश प्रताप सिंह राठौर

उन्नाव नवाबगंज - अजगैन लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच नवाबगंज-अजगैन विद्युत विभाग की टीम ने अपने कर्तव्य और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए पूरी तत्परता से काम किया। खराब मौसम के कारण कई स्थानों पर पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए, वहीं कई विद्युत खंभे भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर डटे रहे। जलभराव और खराब मौसम के बीच टीम ने क्षतिग्रस्त लाइनों, तारों और खंभों को दुरुस्त करने के लिए लगातार मेहनत की। कई घंटों की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति


बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में अपनी परेशानियों और मौसम की प्रतिकूलता की परवाह किए बिना बिजली व्यवस्था सुचारु करने में जुटे विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार जताया। अंधेरे के बीच रोशनी लौटाने वाले विद्युत कर्मियों के समर्पण और जज्बे को विद्युत उपभोक्ताओं ने दिल से सलाम किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages