चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बाढ़ त्रासदी के बाद रामघाट क्षेत्र में जमा मलबे, कीचड़ और गंदगी की सफाई कार्य का भी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पालिका परिषद कर्वी के अधिशासी अधिकारी को दुकानों में जमा गंदगी, मलबा और गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर कनेक्शनों को भी शीघ्र दुरुस्त कराने को कहा। डीएम ने एसडीएम को ऐसा स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां बैराज और दूसरे स्थल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित
किया जा सके। इससे बाढ़ प्रभावित दुकानों को व्यवस्थित तरीके से पुनर्स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रामघाट की 13 गलियों में से आठ की सफाई पूरी हो चुकी है, जबकि पांच में काम जारी है। सफाई के लिए दो शिफ्टों में कुल 420 कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा चार सुपर सॉपर मशीन, आठ डीवाटरिंग पंप, चार जनरेटर और आठ वाहन लगाए गए हैं।


No comments:
Post a Comment