सड़क चौड़ीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप, महीनों से खुदी सड़क बनी हादसों का कारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 9, 2026

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप, महीनों से खुदी सड़क बनी हादसों का कारण

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । जसपुरा कस्बे में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण और चौड़ीकरण के नाम पर अनियमितताएं की जा रही हैं तथा कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। कस्बे में कई स्थानों पर सड़क को महीनों से खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


खराब और खुदी हुई सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने की बात भी स्थानीय लोगों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराकर मानक के अनुसार सड़क निर्माण कराने तथा लंबे समय से खुदी पड़ी सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages