बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने शुक्रवार को गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिथौराबाद पहुंचकर 9 सितंबर को ट्रक दुर्घटना में मृतक लालाराम उर्फ गणेश कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राजेश दीक्षित ने मृतक के चचेरे भाई दीपक कुशवाहा, पुत्र नैतिक कुशवाहा तथा पुत्रियों निशा, रोशनी और प्रज्ञा से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि
मृतक सब्जी विक्रेता था और उसकी आय पर ही पूरा परिवार निर्भर था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि मृतक के आश्रित पुत्र-पुत्रियों को नियमानुसार सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को आर्थिक संकट से राहत मिल सके। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव कालीचरण निगम, गिरवां मंडल अध्यक्ष रज्जाक भाई सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment