NABARD के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं ने तैयार की श्रीकृष्ण-राधा की पोशाकें
बांदा, के एस दुबे । जसपुरा विकासखंड के ग्राम नरौली में NABARD के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं ने कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी की पारंपरिक पोशाकें तैयार कर स्थानीय बाजार में बिक्री की। महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण से प्राप्त हुनर का उपयोग जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय मांग के अनुरूप पोशाकें तैयार करने में किया। समूह के माध्यम से तैयार उत्पादों को दुकानदारों और ग्राहकों तक पहुंचाया गया। इससे महिलाओं को उत्पाद निर्माण से लेकर बाजार तक पहुंचाने और बिक्री की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव मिला
तथा आय अर्जित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ। संस्था के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के साथ बाजार उपलब्ध होने पर हुनर को स्थायी आय के अवसर में बदला जा सकता है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास, बाजार से जुड़ाव और आजीविका संवर्धन की दिशा में सार्थक प्रयास है।


No comments:
Post a Comment