2 अक्टूबर को लखनऊ में विधानसभा के बाहर धरना देंगी शालिनी
बाँदा, के एस दुबे । जनपद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार, मरीजों से अवैध वसूली तथा बाहर की दवाएं व पैथोलॉजी जांच लिखे जाने की शिकायतों को लेकर जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है। 21 सितंबर से शहर के अशोक लाट चैराहा पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठीं जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने अब आंदोलन को प्रदेश राजधानी लखनऊ ले जाने का बड़ा ऐलान किया है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती पर लखनऊ कूच का ऐलानशालिनी सिंह पटेल ने घोषणा की है कि 2 अक्टूबर को उनके अनशन का 12वाँ दिन होगा। राष्ट्रपिता महात्मा
गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर वे बाँदा से लखनऊ पहुँचेंगी। लखनऊ पहुँचकर वे विधानसभा के बाहर बैठकर बांदा की जनता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगी। जेडीयू द्वारा जिला व मण्डल प्रशासन को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है, जिसमें सरकारी अस्पतालों में व्याप्त अनियमितताओं की किसी निष्पक्ष संस्थाध्अन्य जिले की टीम से जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शालिनी सिंह पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बांदा की भोली-भाली जनता के स्वास्थ्य और मौलिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि 2 अक्टूबर को लखनऊ कूच के दौरान बाँदा जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन मेरे खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज करता है अथवा मुझे गिरफ्तार कर जेल भेजता है, तो मैं जेल के भीतर भी कानून के दायरे में रहकर जनता के न्याय के लिए अपना संघर्ष जारी रखूँगी। बाँदा से लखनऊ तक हक की यह लड़ाई जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment