भरथौल हत्याकांड में आरोपी दंपती गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 4, 2026

भरथौल हत्याकांड में आरोपी दंपती गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को  गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। भरतकूप प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय ने बताया कि बीते गुरुवार को बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना निवासी संगीता दिनेश विश्वकर्मा ने भरतकूप थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि बोधीलाल पुत्र सदाशिव, उसकी पत्नी अमृता और उसके पुत्र गुलाब ने उनके पिता शिवप्रकाश पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध स्म्बन्धित धाराओं में




अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को बोधीलाल पुत्र सदाशिव और उसकी पत्नी अम्रिता निवासी भरथौल से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान बोधीलाल ने घटना में डंडे के इस्तेमाल की बात स्वीकार की और बताया कि उसने डंडा झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर डंडा बरामद कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षी कामला सिंह, चन्द्रकांत, महिला आरक्षी पूजा यादव, आरक्षी चालक अनुज यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages