सद्गुरु सेवा ट्रस्ट और सुषमा स्वरूप स्कूल की टीम ने बांटी राहत सामग्री - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 4, 2026

सद्गुरु सेवा ट्रस्ट और सुषमा स्वरूप स्कूल की टीम ने बांटी राहत सामग्री

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए चलाए जा रहे राहत अभियान के तहत गुरुवार को सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, श्री रघुबीर मंदिर ट्रस्ट व सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने भी जरूरतमंद परिवारों को घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित की। सदगुरु सेवा ट्रस्ट की मेडिकल टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार और दवाएं उपलब्ध करा रही है। महिला समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन भी प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित करने के साथ उनकी जरूरतों की जानकारी ले रही हैं।


मंदाकिनी किनारे दुर्गम जंगल क्षेत्रों में रहने वाले साधु-संतों और ग्रामीणों तक ट्रस्ट की विभिन्न टीमें पहुंचकर शुद्ध पेयजल, सात्विक भोजन, राशन और वस्त्र उपलब्ध करा रही हैं। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ. इलेश जैन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवार और साधु-संत स्वयं को अकेला न समझें, सदगुरु परिवार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। बताया कि राहत कार्य में करीब 500 कार्यकर्ता, भोजन वितरण के लिए पांच वाहन और मेडिकल सेवाओं के लिए दो वाहन लगाए गए हैं। सुबह और शाम निर्धारित समय पर भोजन तैयार कर लंच

पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक राहत अभियान जारी रहेगा। इसी प्रकार सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अजय अग्रवाल के निर्देश पर प्रधानाचार्य अपर्णा पांडेय के नेतृत्व में टीम ने अमानपुर, कपसेठी कुशवाहा पुरवा, चौरा और मारकुंडी में राहत सामग्री बांटी। लाला भैरों प्रसाद एजुकेशन ट्रस्ट के बर्तन, पेयजल सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बाढ़ पीड़ितों को वितरित की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages