सीएम युवा उद्यमी योजना में चित्रकूट ने रचा इतिहास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 15, 2026

सीएम युवा उद्यमी योजना में चित्रकूट ने रचा इतिहास

बुंदेलखंड में पहला, प्रदेश में चौथा स्थान हासिल कर जिले ने बढ़ाया मान

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जिले के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते जनपद ने बुंदेलखंड में पहला और पूरे उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान’’ हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निरंतर प्रयासों और जिला उद्योग विभाग की सक्रियता से बड़ी संख्या में जिले के युवा अपना व्यवसाय शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिला उद्योग विभाग के उपायुक्त चंद्र प्रकाश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जनपद के लिए 1,200 आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 1,096 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 886 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके


हैं। जिनमें से 394 युवाओं को ऋण वितरित किया जा चुका है। जिले में ऋण वितरण की प्रगति 32.83 प्रतिशत रही है। बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी की तलाश करने के बजाय उन्हें स्वयं का रोजगार और उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत पात्र युवाओं को नया कारोबार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का बिना गारंटी और शून्य ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे युवा अपने हुनर और क्षमता के अनुसार व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार देने में सक्षम होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, कक्षा आठवीं या उससे अधिक की मार्कशीट, कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र तथा प्रस्तावित व्यवसाय की संक्षिप्त परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार रखना होगा। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखना जरूरी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages