आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 4, 2026

आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

फतेहपुर, मो शमशाद । आरवीएस इन्टरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व पूरी भक्ति, श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जहाँ एक ओर छोटे बच्चे राधा और कृष्ण के वेश में सज-धजकर कृष्ण के बाल रूप द्वारा दिखाई गई विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर बड़े छात्र-छात्राएं कृष्ण-जन्म एवं कालिय मर्दन का नाट्य रूपान्तरण प्रस्तुत कर रहे थे। बच्चों द्वारा सामूहिक गीत, नाटक के माध्यम से कृष्ण जन्मोत्सव व सबंधित घटना के सटीक प्रस्तुतीकरण ने जैसे कृष्ण युग में ही पहुंचा दिया। नन्हें बच्चों की माताओं ने अपने बच्चों को पीले रंग के

 जन्माष्टमी के पर्व पर कृष्ण व राधा की वेशभूषा में बच्चे।

खूबसूरत आकृतियों से सजे-धजे आकर्षक पोशाकों में तैयार कर विद्यालय भेजने में काफी दिलचस्पी दिखाई। नतीजा यह रहा कि पूरा विद्यालय प्रांगण कृष्णमय हो गया। अपने प्रेषित संदेश में विद्यालय के चेयरमैन  बिंदा सिंह एवं एकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिन्द्रा ने सभी बच्चों को कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके आदर्शों को अपने जीवन में व्यवहार में लाने की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने बच्चों को बताया कि राम और कृष्ण जैसे अवतार इस पृथ्वी पर मनुष्य रूप में आए और हम सब को यह शिक्षा दी कि हम भी अपने जीवन में वो सब कर सकते हैं जो इन अवतारों ने किया। सभी बच्चे पूरे मन के साथ कृष्ण महिमा के बारे मे प्रचलित कहानियों को सुनते रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages