मूसलाधार बारिश के बीच खेत से पानी निकालते समय किसान को सांप ने डंसा, मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 3, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच खेत से पानी निकालते समय किसान को सांप ने डंसा, मौत

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव में खेत से पानी निकालते समय जहरीले सांप के काटने से एक 45 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई।  बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव निवासी कैलाश पुत्र राजाराम यादव उम्र करीब 45 वर्ष लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते धान के खेतों में पानी भरा हुआ था, जिसको लेकर बुधवार व गुरुवार की मध्य रात्रि पानी निकालने के लिए गया था, तभी पैर में जहरीले सांप ने काट लिया. जिसकी हालत गंभीर होने लगी परिजन पहले  तो गांव मे ही झाड़फूंक करवाया जब


हालात बिगड़ने लगी तो देर रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मर्चरी हाउस भेज दिया है, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया, घटना की जानकारी मिलते ही बबेरू क्षेत्रीय विधायक बिशम्भर सिंह यादव अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर घटना की जानकारी किया,और परिजनों को हर संभव मदद दिलाये जाने का भरोसा दिया, जानकारी के मुताबिक मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री हैं, इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी आशा देवी, मां सुंदरिया देवी सहित पूरे परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।







No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages