पैकेज्ड फूड को कहें न, पौष्टिक आहार को कहें हां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

पैकेज्ड फूड को कहें न, पौष्टिक आहार को कहें हां

पोषण माह में बरहटा में विद्यार्थियों व ग्रामीणों को स्वस्थ खान-पान का संदेश

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । पोषण माह के अवसर पर चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से संचालित संजीवनी क्लीनिक ऑन व्हील्स  परियोजना के तहत ग्राम बरहटा में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के बीच पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समुदाय को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वस्थ खान-पान की आदतों तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। टीम ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए पैकेज्ड एवं अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से बचने तथा इनके स्थान पर घर में उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल एवं सब्जियां, दाल, चना,

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।

मूंगफली, मोटे अनाज समेत अन्य स्थानीय खाद्य पदार्थों को नियमित भोजन का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान मैनेजर मृण्त्युंजय पांडेय एवं टीम ने बताया कि स्वस्थ और पौष्टिक भोजन के लिए महंगे खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से भी संतुलित आहार तैयार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही अपने परिवार और समुदाय के लोगों को भी पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए पोषण और स्वस्थ खान-पान से जुड़े सवाल पूछे, जिनका टीम ने सरल तरीके से जवाब दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शानू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। मैनेजर मृण्त्युंजय पांडेय ने कहा कि पैकेज्ड फूड को कहें न और हरी पत्तेदार सब्जियों एवं स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों को कहें हां। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य लोगों को अपने खान-पान में बदलाव के लिए प्रेरित करना है, ताकि बच्चे और परिवार स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर बढ़ सकें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages