हमारे युवा ही देश का भविष्य हैं : विधायक सुरेंद्र मैथानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 28, 2026

हमारे युवा ही देश का भविष्य हैं : विधायक सुरेंद्र मैथानी

 मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मेधावी छात्रों और शिक्षकों को कराया यूपी विधानसभा का ऐतिहासिक भ्रमण

​लखनऊ/कानपुर, प्रदीप शर्मा -: ​सेवा संकल्प अभियान के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एक अनूठी पहल की। विधायक अपनी विधानसभा के 25 स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों के विशेष दल को उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण कराने लखनऊ पहुंचे। ​विधानसभा परिसर पहुंचे इस दल को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने खुद पूरे सदन की कार्यप्रणाली और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के बैठक स्थल (मुख्य कक्ष), सदन के अंदर की व्यवस्थाओं और संसदीय प्रक्रियाओं की विस्तृत एवं संपूर्ण जानकारी दी गई।


​छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विधानसभा की विजिटर्स गैलरी और नवनिर्मित डिजिटल म्यूजियम का भी अवलोकन किया, जहां उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक और ऐतिहासिक सफर को करीब से समझा। ​भ्रमण के पश्चात विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सभी मेधावी बच्चों और शिक्षकों के साथ विधायक कैंटीन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोजन (लंच) किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में राष्ट्र सेवा व निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

​विधायक मैथानी ने कहा, "हमारे युवा ही देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा और समर्पण से भरे 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चे लोकतंत्र की इस व्यवस्था को समझें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें, यही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।" ​इस शैक्षणिक व व्यावहारिक भ्रमण से मेधावी छात्र-छात्राएं और शिक्षक बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने इस यादगार अनुभव के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी का आभार व्यक्त किया। उक्त भ्रमण में विधायक सुरेंद्र मैथानी, दीपक सिंह, वेणुरंजन भदौरिया, परमानंद शुक्ला, डॉ.रश्मी, रीता वर्मा, सुमन कुमारी, शिवदेवी, शिवपूजा मिश्रा एवं समस्त शिक्षक, छात्रगण आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages