दुर्बलनाथ जयंती पर सपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम कराने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 1, 2026

दुर्बलनाथ जयंती पर सपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम कराने की मांग

लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव प्रदीप सोनकर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर आगामी 25 सितंबर को संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज की जयंती के सपा प्रदेश कार्यालय में मनाए जाने की मांग किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिए पत्र में कहा कि संत शिरोमणि दुर्बलनाथ जी महाराज खटिक समाज के आराध्य एवं संत महापुरुष हैं। प्रत्येक वर्ष 25 सितंबर को देशभर में खटिक समाज द्वारा उनकी जयंती श्रद्धा, हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई जाती है। संत दुर्बलनाथ जी महाराज ने समाज को मानवता, समानता, सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। संत

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव।

रविदास, संत कबीरदास एवं संत तुकाराम जैसे महान संतों की परंपरा में उनका भी महत्वपूर्ण स्थान है और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। प्रदीप सोनकर ने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाले जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहभागिता से खटिक समाज के लोगों में नई ऊर्जा एवं सामाजिक एकजुटता का संचार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समाजवादियों द्वारा संत दुर्बलनाथ जी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी। सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव से 25 सितंबर को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित किए जाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को अपना आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों एवं खटिक समाज की सहभागिता को लेकर चर्चा की गयी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages