चक बिसौली के घरों में घुस रहा बारिश का पानी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 3, 2026

चक बिसौली के घरों में घुस रहा बारिश का पानी

पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग 

फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चक बिसौली में बारिश के बीच घरों में पानी घुसने से उत्पन्न हो रही परेशानी के बाबत डीएम से शिकायत करते हुए पानी निकासी की जल्द व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि अत्याधिक बरसात के कारण घरों के अंदर पानी घुस रहा है। जिससे गृहस्थी व खाद्यान्न नष्ट हो रहा है। जानवरों व जनमानस का जीना दुश्वार है। साथ ही

कलेक्ट्रेट में शिकायती पत्र देने के लिए खड़े ग्रामीण।

संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जल्द से जल्द जल निकासी कराए जाने की मांग की है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर श्रीराम लोधी एडवोकेट, संजय कुमार, बुधराज, सुखलाल, श्रीमती देवी, रामलखन, राम सिंह, मुकेश लोधी, फूलचन्द्र, सुखराम, राजेन्द्र, राजा, दीप कुमार आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages