भाकियू ने किसानों की समस्याओं और कस्बे में जाम को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 14, 2026

भाकियू ने किसानों की समस्याओं और कस्बे में जाम को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल की मौजूदगी में सोमवार की दोपहर किसानों ने बबेरू तहसील परिसर पहुंचकर नायब तहसीलदार कुमार गौरव को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं और बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर लग रही भीषण जाम की समस्या को लेकर दिया गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र


की सभी सहकारी समितियों में डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता कराई जाए, क्षेत्र में हो रही अघोषित विद्युत कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए, तथा लगातार हुई बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए। इसके अलावा, बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर आए दिन लगने वाली जाम की स्थिति से आम जनता और राहगीरों को निजात दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से ओम प्रकाश पटेल, राममिलन सिंह, इंद्रपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages