नांदादेव के दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने दिखाया दमखम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

नांदादेव के दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने दिखाया दमखम

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । तहसील क्षेत्र के नांदादेव गांव स्थित सिद्धपीठ मां मढ़ीदाई के स्थान पर एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद जसपुरा थाने के उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह और ग्राम प्रधान रोहित निषाद ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराई। दंगल में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रामबाबू पहलवान कैथी ने देशराज सरसवाह को कलाजंग दांव लगाकर चारों खाने चित किया। वहीं सुदामा चित्रकूट ने अंकुर इटरा को पटखनी दी। विनय हमीरपुर ने अमर जालौन को पट दांव लगाकर पराजित किया।


सबसे रोमांचक कुश्ती हमीरपुर केसरी हुकुम पहलवान और शिवविलास पलरा के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके अलावा करीब आधा दर्जन कुश्तियां भी बराबरी पर समाप्त हुईं। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, ग्राम प्रधान रोहित निषाद, पूर्व प्रधान श्रीलाल, राजेंद्र यादव, भाजपा नेता जगभान सिंह, सपा तिंदवारी विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दंगल में कमेंटेटर की भूमिका कमलेश बांदा और महेश द्विवेदी ने निभाई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages