लगातार बारिश से परसौड़ा गांव में बाढ़ जैसे हालात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 3, 2026

लगातार बारिश से परसौड़ा गांव में बाढ़ जैसे हालात

पपरेंदा-तिंदवारी मार्ग जलमग्न, घरों में घुसा पानी; ग्रामीण परेशान

बांदा, के एस दुबे । जिले में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण परसौड़ा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलभराव से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते पपरेंदा-तिंदवारी मुख्य मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क के जलमग्न होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का


सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांव के कई घरों में भी बारिश का पानी घुसने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी पानी की चपेट में आकर खराब हो रहा है। जलभराव के कारण कई परिवारों के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल मौके का निरीक्षण करने और जलनिकासी के साथ आवश्यक राहत व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो लगातार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages