बारिश थमते ही बढ़ी बीमारियां, जुकाम-बुखार व शरीर दर्द से परेशान लोग
धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । विकास खण्ड धाता क्षेत्र में बारिश का दौर थमते ही वायरल फीवर समेत मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में लोग बुखार, जुकाम, खांसी व शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ क्षेत्र के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही अस्पतालों में मरीजों की लम्बी कतारें देखने को मिल रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग वायरल फीवर की चपेट में बताए जा रहे
![]() |
| अस्पताल में खड़े मरीज। |
हैं। कई मरीजों में तेज बुखार के साथ कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत भी सामने आ रही है। लगातार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव व गंदगी के कारण भी मौसमी बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने, साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता रखने तथा बुखार या अन्य लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment