समाज को वापस देना भी हमारा नैतिक कर्तव्य : सौरभ मणि त्रिपाठी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

समाज को वापस देना भी हमारा नैतिक कर्तव्य : सौरभ मणि त्रिपाठी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार, 7 सितंबर 2026 को बैंक ऑफ इंडिया की चित्रकूट धाम शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (बीसी), ग्राहकों तथा एलआईसी के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सौरभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश के आर्थिक विकास में बैंकों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता है, जिनके विश्वास और सहयोग के कारण बैंक 121 वर्षों से देश की सेवा करने में सफल रहा है।


उन्होंने कहा कि समाज से मिले विश्वास और सहयोग के बदले समाज के हित में योगदान देना बैंक का नैतिक दायित्व है। बैंक के ध्येय वाक्य ‘रिश्तों की जमापूंजी’ को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बैंक के कर्मचारियों, बीसी कर्मचारियों, कुछ ग्राहकों एवं एलआईसी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं ने समाजहित में रक्तदान करने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान बैंक का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। साथ ही ग्राहकों एवं रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर नवीन चन्द्र पाण्डेय, संतोष सिंह, देव कुमार, सरोज कुमार सिंह (एलआईसी शाखा प्रबंधक), आनंद कुमार पाण्डेय (एलआईसी उप शाखा प्रबंधक), कपिल त्रिवेदी (ब्लड बैंक पैथोलॉजिस्ट), बाबू लाल सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सहभागिता का संकल्प भी लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages