मोदी जी के 25 वर्षों की गौरव गाथा लेकर घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

मोदी जी के 25 वर्षों की गौरव गाथा लेकर घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

17 सितंबर से शुरू होगा श्सेवा संकल्प अभियान

बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा व जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का विशेष श्सेवा संकल्प अभियानश् आयोजित किया जाएगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्रहित, संगठन और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को घर-घर दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। इस दौरान पूरे माह विभिन्न प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक संकल्प जैसे


विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पिछली सरकारों में वर्षों तक अटके रहे, वे आज भाजपा सरकार में धरातल पर साकार हो रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के सेवा संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय का अप्रतिम उदाहरण है। भाजपा कार्यकर्ता इस 25 वर्षों की गौरव गाथा और उपलब्धियों को लेकर हर घर तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सदस्य रामपाल प्रजापति, सुनील पटेल, अजय पटेल, विवेकानंद गुप्ता, ममता मिश्रा, स्वर्ण सिंह सोनू, उत्तम सक्सेना, सुधीर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, संगीता वेद निराला और निर्मला गौतम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages