बांदा, के एस दुबे । जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) 22 अक्टूबर को अशोक लाट से जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालेगा। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के पत्र को प्रदेश कार्यकारी सदस्य रवींद्रनाथ गुप्ता ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। पार्टी ने मांग की है कि जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सभी आठ विकासखंडों के बीडीओ, आवास योजना, आबकारी, पुलिस और हर घर जल योजना से जुड़े अधिकारियों को
दोपहर एक से दो बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित कराया जाए। जेडीयू ने आवास योजना की सूची में पात्र गरीबों के नाम शामिल कराने, अपात्रों के नाम हटाने, अवैध शराब व गांजे की बिक्री पर रोक लगाने तथा हर घर जल योजना के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। पार्टी ने जिलाधिकारी से भी उपस्थित होकर समस्याएं सुनने और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देने की अपेक्षा की है।


No comments:
Post a Comment