बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने और अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बबेरू कोतवाली पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के
आधार पर पुलिस ने ग्राम पंडरी-सिमौनी की तरफ से बिमलकांत उर्फ पप्पू पुत्र मतगंजन प्रसाद, निवासी ग्राम पंडरी, थाना बबेरू को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बबेरू कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार, छविनाथ मिश्रा तथा कांस्टेबल आदित्य अवस्थी, विमल सिंह और विशाल यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment