किशोरी ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 15, 2026

किशोरी ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के जमुनिहा पुरवा मे अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस बबेरू कस्बे के जमुनिहा पुरवा की रहने वाली किशोरी रोशनी पुत्री ओमप्रकाश उम्र 16 वर्ष  यह घर के अंदर कमरे में लोहे कि राड में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,  जैसे ही परिजनों ने घर पहुंचकर देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है, आवाज लगाया, जब दरवाजा नहीं खुला तो, दिवाल तोड़कर देखा कि रोशनी फांसी के फंदे पर झूल रही है, जैसे है परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया, सूचना मिलते


ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करवाई, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है, वहीं इस घटना को देखते पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है, वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी मृत्यु का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages