बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । कमासिन कस्बे मे हज़रत निजामी बाबा रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया गया,जिसमें नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया है, उर्स के मौके पर बाहर से आए शोहराए कराम ने अपने अपने कलाम पेश किए बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत निजामी का सालाना उर्स बुधवार को अकीदत व शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर सुबह कुरानख्वानी हुई। इसके बाद सालाना फातिहा और लंगर का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। जहां मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और
तरक्की के लिए दुआ की गई। देर शाम नातिया मुशायरा की महफिल सजी। क्षेत्रीय शायरों ने भी अपने कलाम पेश कर महफिल में समां बांध दिया। प्रथम स्थान लाने में मौलाना तहशीन रजा हशमती हरदौली, द्वितीय में शाहबाज राजा तृतीय में हारून मरका रहे,वहीं शील्ड देकर सम्मानित किया गया, उर्स के मौके पर मौलाना तहशीन रजा हशमती, हारून हशमती, जरताब रजा हशमती, शहबाज रजा, अली रजा, मौसम अली, निजामुद्दीन, मो करीम हशमती, रज्जू खान, पप्पू खान, हाफिज इस्राइल, साहिल, हजारों जायरीन मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment