बांदा, के एस दुबे । प्रभुता फाउंडेशन की ओर से मिशन शक्ति के अंतर्गत भारतीय नवयुवक समाज डीएवी स्कूल के पास माँ अंबे की थीम पर मेहंदी एवं आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माँ अंबे की भक्ति, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही बच्चियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना और उनके हुनर को रोजगारपरक दिशा देना रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। माँ अंबे के विभिन्न स्वरूपों, धार्मिक प्रतीकों एवं भक्ति से जुड़ी कलाकृतियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं, मेहंदी के सुंदर डिजाइनों और रंगों से
सजी कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से माँ अंबे के प्रति श्रद्धा और आस्था को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभुता फाउंडेशन की सचिव श्रीमती रजनी गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नटराज संस्थान की संध्या दीक्षित, कालार्पण की कला विधा संयोजिका श्रीमती शिल्पी साहू तथा दिशा ब्यूटी पार्लर की अंजू शर्मा ने निभाई।
मेहंदी प्रतियोगिता में साक्षी रैकवार, आकांक्षा रैकवार, प्रतिभा सोनी, परी साहू, आस्था शर्मा और नंदनी सोनी ने प्रतिभाग किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में बेबो सोनी, अनन्या साहू, प्रतिभा साहू, शगुन सोनी और राशि साहू ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन श्री अरुण निगम, नवीन निगम, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती प्रेमा देवी साहू, नीरज निगम और कैलाश रैकवार की उपस्थिति में हुआ। उत्साह और भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने कला, संस्कृति और माँ अंबे की भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। प्रभुता फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चियों की प्रतिभा को निखारने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।


No comments:
Post a Comment