मंदिरों का जायजा लेकर श्रद्धालुओं से किया संवाद
बांदा, के एस दुबे । शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी राजेश एस. और बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ देर रात शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण और श्रद्धालुओं से संवाद डीआईजी और एसपी ने शहर के काली देवी मंदिर से पैदल गश्त की शुरुआत की। इसके बाद उनका काफिला बाबूलाल चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर और चौक बाजार से होते हुए संकट मोचन मंदिर तक पहुंचा। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिरों और स्थापित देवी प्रतिमाओं के आसपास सुरक्षा प्रबंधों को परखा। साथ ही दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर क्षेत्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा पर जोरपैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने श्मिशन शक्तिश् अभियान पर विशेष फोकस किया। इस दौरान उन्होंने बाजार और मंदिरों के आसपास मौजूद महिलाओं एवं युवतियों से संवाद किया। नारी सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्हें पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है।शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के निर्देशत्योहार के दौरान शहर में किसी भी तरह की अशांति न फैले, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। डीआईजी राजेश एस. और एसपी पलाश बंसल ने पुलिस बल की सक्रियता की समीक्षा की और ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का यह सख्त पहरा आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिक और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा व सुरक्षा के साथ पर्व का आनंद उठा सकें।


No comments:
Post a Comment