शारदीय नवरात्रि के शुभारम्भ पर कलश स्थापना के साथ शुरू हुई शक्ति की आराधना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 12, 2026

शारदीय नवरात्रि के शुभारम्भ पर कलश स्थापना के साथ शुरू हुई शक्ति की आराधना

नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे श्रद्धालु

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : शक्ति की उपासना और आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्रि शुरू हो गया। दूसरे दिन घरों और मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रम्हचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। पर्व के दृष्टिगत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। कहीं पारंपरिक सजावट तो कहीं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां तैयार की जा रही हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल, फल और फूलों की खरीदारी भी बढ़ने लगी है। नवरात्रि के दौरान मंदिरों में सुबह-शाम आरती, भजन और धार्मिक आयोजन होंगे। प्रशासन द्वारा भी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने


के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया है। इसके अलावा नवरात्रि के पहले दिन जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित काली देवी मन्दिर, शंकर बाजार स्थित देवी मन्दिर, चकरेही चौराहा गंगाजी रोड स्थित मन्दिर, लालापुर के आशाम्बरा देवी मन्दिर, राजापुर क्षेत्र के समोगर माता मन्दिर में देवी भक्तों की भारी भीड उमड़ी। खासतौर से महिलाएं तो भोर के समय से ही मन्दिरों में पहुंच गई और मातारानी की पूरी श्रृृद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। बरगढ़ क्षेत्र के गाहुर गांव के जिरौही पुरवा में भी मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा देवी प्रतिमा को सजाया गया है। सोमवार को हुई पूजा-अर्चना के दौरान अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, ओमशंकर शुक्ला, नीरज शुक्ला, अतुल शुक्ला, गंगा प्रसाद शुक्ला, शिवम शुक्ला, मीडिया प्रभारी युवा नेता हरिशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages