कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 15, 2026

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती

जय अवस्थी कांग्रेस में शामिल

बांदा, के एस दुबे । स्टेशन रोड स्थित अवस्थी धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन शिक्षा, सादगी और युवाओं के लिए समर्पित रहा। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ. कलाम ने  डीआरडीओ और इसरो में रहते हुए अग्नि व पृथ्वी मिसाइलों का सफल निर्माण कराया तथा पोखरण परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभाई। भारत रत्न से सम्मानित डॉ. कलाम का युवाओं को दिया यह संदेश आज भी प्रासंगिक है सपने वो नहीं जो हम सोते हुए




देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। जयंती समारोह के साथ आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा से जुड़े जय अवस्थी काजीपुर ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, शिवबली सिंह, बी. लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, अशोक वर्धन कर्ण, के.पी. सेन, लालबाबू राजपूत, बलबीर सिंह, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैयद वारिस अली, सुखदेव गांधी, अली बख्श व शब्बीर सौदागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages